फिरोजाबाद। भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा 17 सितंबर को राधाकृष्ण मंदिर से हर्षाेल्लास के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ तीन बैंड, ऊंट, घोड़ा झांकी तथा काली अखाड़ा शामिल रहेंगे।
शोभायात्रा अध्यक्ष रामबाबू झा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होगी, जो कि घंटाघर, सेंट्रल चौराहा, बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा तथा कोटला चुंगी चौराहा होते हुए कोटला रोड स्थित ब्लू हैवन मैरिज होम में पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे। वहीं भगवान विश्वकर्मा के स्वरूप में लक्ष्मी नारायण झा रहंगेे। शोभायात्रा कमेटी ने नगरवासियों एवं समाज के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा को सफल बनाएं।
वार्ता में संरक्षक मंडल के भगवान सिंह झा, रामअवतार झा, सेठ सुखवीर शर्मा, सेठ रूमाल सिंह झा, ओम प्रकाश शर्मा, शैलेश झा, रामशंकर शर्मा, पंडित प्रेमचंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्र सावन झा, महामंत्री प्रदीप कुमार नंदू, कोषाध्यक्ष रवि कुमार झा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, अजय शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रकाश झा, सत्य प्रकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, रामअवतार झा, राकेश झा, राकेश बाबू शर्मा, रामकेश झा, श्याम सुंदर उपाध्याय, राजकुमार झा, अजय कुमार शर्मा, सत्यनगर, प्रशांत झा, अनिल झा आदि मौजूद रहे।








