फिरोजाबाद: कुश जयंती पर 56 मेधावी छात्र-छात्राओं हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा द्वारा रविवार को रामप्रकाश कुशवाहा आदर्श विद्यालय, कोटला रोड पर परिवार वन विहार गोष्ठी, कुश जयंती एवं मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कुश के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर वीर बहादुर सिंह कुशवाहा ने भगवान कुश के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि समाज के विकास और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेटियों और बेटों को उच्च शिक्षा देना आवश्यक है। समारोह में अतिथियों ने 56 मेधावी छात्र-छात्राओं को पट्टिका, सम्मान पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व राजस्व निरीक्षक खजान सिंह कुशवाहा एवं संचालन जिलाध्यक्ष हेत सिंह कुशवाहा ने किया।

समारोह में डॉ एसपी लहरी, खुशहाल सिंह कुशवाहा, मोहन कुशवाह, इंजी डालचंद कुशवाहा, महेंद्र सिंह कुशवाहा, दिनेश नरवरिया कुशवाहा, कुशवाहा जिला सभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा, नवाब सिंह कुशवाहा, मौजीराम कुशवाहा, साहब सिंह कुशवाहा, डम्बल सिंह कुशवाहा एंड, सतेन्द्र जैन शौली, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा एंड, भाजपा नेता रामू कुशवाहा, डॉ राधे श्याम कुशवाहा, संजय कुशवाहा, भगवती प्रसाद कुशवाहा, शशी कपूर, देवेश कुशवाहा, कमल किशोर कुशवाहा एंड, देवेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *