फिरोजाबाद: गाजें-बाजे के साथ निकली भगवान गणेश की शोभायात्रा

-पंडालों और घरों में विधि-विधान से पूजा कर विध्नहर्ता गणेश की हुई स्थापना

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गणेश महोत्सव के प्रथम दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पंडालों और घरों में स्थापना की गई। इससे पूर्व गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान गणेश की शोभायात्रा में महिलाऐं, युवतियां और बच्चें गणपति बच्चों के भजनों पर जमकर थिरकते हुए चल रहे थे।

नगर के विभव नगर स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट में भगवान गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई। इससे पूर्व भगवान गणेश की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाऐं, युवतियां और बच्चे भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। वहीं गणेश नगर, गांधी नगर, सुहाग नगर, बस स्टेंड आदि स्थानों पर भी भगवान गणेश की शोभायात्रा निकालकर विधि-विधान से हवन-पूजन कर स्थापना की गई। रात्रि में भगवान गणेश की विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

गणेश नगर में शोभायात्रा के दौरान आदीप तिवारी, विवेक, डॉ प्रतीक चौधरी, विष्णुकांता चौधरी, ऋतू, राखी, कल्पना, दीप्ति, ध्रवी तिवारी, नव्या तिवारी, मंजू गुप्ता, राजू, अंश मित्तल, भोले बाबू, ध्रुव अग्रवाल, अशोक मित्तल, विनोद अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, बीना चौहान, रश्मि, रीता, ऋचा मित्तल, शिवांग, अर्णव, ईशान, स्पर्श, मुकेश गुप्ता, नंदू आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *