फिरोजाबाद। अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ में आगामी दो अक्टूबर को होने वाले ऐतिहासिक मेला महोत्सव के लिए कार्यालय उद्घाटन चंद्रप्रभु जैन मंदिर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी का चित्र अनावरण तथा दीप प्रवज्जलन करके हुआ। तत्पश्चात समिति ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का तिलक, पीट दुपट्टा तथा माला पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद वहां उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव बताए। अनूप जैन एडवोकेट ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान सतेंद्र जैन सोली, राजदीप जैन, कृष्णा जैन, अंशुल जैन, ऋतिक जैन दीपक जैन, राज जैन, प्रमोद जैन, सौरभ जैन, बॉबी जैन, मनोज जैन, संजीव जैन, मनोज जैन एवं अनमोल जैन आदि मौजूद रहे।








