फिरोजाबाद: सशक्त नारी ने जिला कारागार में निरूद महिलाओं को बांटी चप्पल और टॉयलेटरी किट

फिरोजाबाद। सशक्त नारी द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला कारागार में निरुद्ध 55 महिलाओं को चप्पल एवं टॉयलेटरी किट का वितरण किया गया। साथ ही छोटे बच्चों के लिए कपड़ों भी प्रदान किये। संस्था अध्यक्ष निधि जैन ने बताया कि जिला कारागार में जेल निरुद्ध महिलाओं एवं बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसके अंतर्गत 55 महिलाओं को चप्पल एवं टॉयलेटरी किट का वितरण किया गया। साथ ही जेल में महिलाओं संग रहे चार व पांच बच्चों को कपड़े प्रदान किये गये। इस दौरान निदेशिका मेघा जैन, वित्त निदेशक अनु जिंदल, पूजा मित्तल, रीता बंसल, गौरवी अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, गरिमा पाराशर, यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, फेडरेशन ऑफिसर वार्तिका जैन एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु बंसल के अलावा सशक्त नारी की सदस्य मौजूद रही।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *