-महिला शक्ति ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा जगदीश प्रसाद विद्यालय में सेवा सप्ताह के अंतर्गत रंगोली, मेहंदी एवं गुल्लक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से लगभग 50 बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी कला एवं रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।
गुल्लक पेंटिंग प्रतियोगिता दो वर्ग सीनियर व जूनियर वर्ग में हुई। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में तान्या विजेता रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में दो-दो बालिकाओं की टीम बनाई गई। जिसमें बालिकाओं ने अपनी टीम के आपसी सहयोग, सामंजस्य से अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 14 विजेता घोषित किये गये, जिन्हें उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल, यूनिट निदेशिका प्राची अग्रवाल, परियोजना समन्वयक अनु बंसल, फेडरेशन अधिकारी वर्तिका जैन, पूनम गुप्ता, शीनू अग्रवाल, तनु माथुर, लिपिका, सीमा भारद्वाज, पूर्णिमा, रीना गर्ग, मोनिका रानीवाला आदि मौजूद रही।








