फिरोजाबाद: समाज के प्रत्येक वर्ग को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है-लक्ष्मी नारायण चौधरी

-17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक चलेंगे जनकल्याण के कार्यक्रम

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर इकाई की ओर से सोमवार को सर्किट हाउस दबरई में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से अभियान का शुभारंभ होगा, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, रोजगार, पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम सात बजे हर घर-आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति आभार स्वरूप दीप जलाएंगे।

अभियान के तहत सेवा दिवस, मेरे सपनों का भारत चित्र, नमो सेवा की अनकही कहानियां, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा सेतु अभियान और सुशासन सेवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, विधायक मनीष असीजा, विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, प्रवक्ता अमित गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 442

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *