फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र में चलाएं जा रहे बसूली अभियान में 45.4 लाख के 90 बकायेंदारों के कनैक्शन काटकर केबिले जब्त की। 20 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बिजली बिल जमा किया।
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण चंद्रजीत सिंह, सिरसागंज खण्ड के अधिशासी अभियन्ता अमित कुमार के निर्देशन पर उपखण्ड अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में अवर अभियन्ता स्वतंत्र यादव, अवर अभियन्ता देवेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता राहुल कुमार, अवर अभियन्ता दीपक सक्सैना ने टीम के साथ 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र अरॉव के गॉव सिरौलिया, नगला कोठी में अभियान चलाया गया।
जिसमें 90 उपभोक्ताओं पर लगभग 45.4 लाख रुपये विद्युत बिल बकाया होने के कारण उनकी केबिल विद्युत पोल से काट दी गई। 20 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बिजली बिल जमा कर राहत की सांस ली। कुछ उपभोक्ताओं के मीटर को उतारकर जब्त किये गये।

