फिरोजाबाद: सड़क हादसों में युवक की मौत

फिरोजाबाद: सड़क हादसों में युवक की मौत

फिरोजाबाद। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है। थाना सिरसागंज के गांव आटेपुर निवासी 20 वर्षीय रिंकू मंगलवार सुबह वह अपनी ननिहाल जसराना में पलिया सलेमपुर गया था। रात में आठ बजे बाइक से घर के लिए निकला था। कौरारा पुल पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक से छिटककर सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वह हेलमेट पहने था। इसके बाद भी जान नहीं बच सकी। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।