फिरोजाबाद। रैपुरा रोड स्थित सती आश्रम के पास एक युवक का शव तैरता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना रामगढ़ के अंतर्गत सती आश्रम रैपुरा रोड पर बुधवार की सुबह नाले में एक युवक का शव तैरता मिला। दुर्गध आने पर क्षेत्र के लोगों को शव पड़े होने की जानकारी मिली। घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी रामगढ संजीव दुबे मौके पर पहुंच गये। अज्ञात युवक के शव को नाले निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात शव की शिनाख्त नही हो सकी है।
