फिरोजाबाद: राजस्थान से तस्करी के लिए लाई गई 753 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार 

-बरामद शराब की कीमत 92 लाख रू. बताई गई हैं 

फिरोजाबाद: राजस्थान से तस्करी के लिए लाई गई 753 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार 

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में थाना टूंडला पुलिस ने एसओजी, सर्विलायंस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह द्वारा तस्करी के लिए ट्रक में भरकर लाई गई 753 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत 92 लाख रू. बताई गई है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सीओ टूंडला अरूण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह, सर्विलायंस/एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पांडे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान से एक ट्रक में भरकर तश्करी के लिए अग्रेंजी शराब लाई जा रही है। पुलिस टीम ने सर्विस रोड पर नगला महादेव के निकट चैकिंग के दौरान ट्रक नं. आरजे 09जीसी2359 को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें रखी विभिन्न ब्रॉडो की 753 पेटी अंग्रेजी शराब की है। पेटियों में 9036 लीटर अंग्रेजी शराब पाई गई। जिसकी कीमत 52 लाख रू. बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि शराब तस्कर मदनलाल पुत्र जगदीश निवासी मौहल्ला मेघवालों का बास थाना रामसर जिला बाडमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। ऐसे ही वाहनों से शराब की तस्करी काफी समय से करता चला आ रहा है। उसके कब्जे से शराब के अलावा मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ है।