फिरोजाबाद: पं. दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के पुनर्निर्माण, अंत्योदय के लिए समर्पित रहा-सतीश दिवाकर

-भाजपा ने मनाई भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

फिरोजाबाद: पं. दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के पुनर्निर्माण, अंत्योदय के लिए समर्पित रहा-सतीश दिवाकर

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। लेबर कॉलौनी स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर नमन किया। अमरदीप कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लेबर कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। अमरदीप कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में  मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद अग्रवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक दूरदर्शी विचारक और राष्ट्र-निर्माता थे। जिन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। एकात्म मानववाद का उनका सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।

टीएन अग्रवाल ने कहा कि मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। उनका तपस्या पूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा और राष्ट्र पुनर्निर्माण की उनकी विचारधारा सदियों तक प्रेरणा देती रहेगी। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि ‘एकात्म मानवदर्शन’ के माध्यम से उनका दिया गया ‘अंत्योदय’ मंत्र आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है। राष्ट्रसेवा और समर्पण के उनके आदर्श सदैव मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

फिरोजाबाद: पं. दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के पुनर्निर्माण, अंत्योदय के लिए समर्पित रहा-सतीश दिवाकर
महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा ने सेवा-भाव को राजनीति की आत्मा के रूप में स्थापित किया है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का उनका संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के पुनर्निर्माण और अंत्योदय के संकल्प के लिए समर्पित रहा। संचालन कार्यक्रम संयोजक महानगर महामंत्री केशव फौजी ने किया।

इस दौरान ठा. विश्वदीप सिंह, आनंद अग्रवाल, कैलाश ओझा, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, राम लढेेती लकी, दुर्गेश यादव, उदय प्रताप सिंह, अंकित तिवारी, सतीश यादव, भगवान सिंह झा, नमन बंसल, हिमांशु शर्मा, देश दीपक राजा, प्राचीर सेठ, विनोद पचौरी, योगेंद्र बाबा, रामनरेश कटरा, पूनम शर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, केके गाँधी आदि मौजूद रहे।