फिरोजाबाद। जन कल्याण विकास समिति, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयोजन से महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पी.जी.) कॉलेज में सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन पर्यावरण जन जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण करने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिर्नी उपाध्याय ने छात्राओं को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि इसकी पहल हमें पहल स्वयं से करनी है। राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य भी यही है कि ’स्वयं सजे वसुंधरा संवार दे’। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा, डॉ.आकांक्षा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में समिति के सचिव कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष पवन चक्रवर्ती, प्रदूषण विभाग से जूनियर इंजीनियर अमनदीप, योगेश कुमार, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

