फिरोजाबाद: एक करोड रू. की धनराशि से वार्ड 58 और 60 में होगें विकास कार्य

-महापौर ने 16 फुटा रोड पर सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 58 और 60 में बुधवार को 16 फुटा रोड पर निर्माण कार्य का महापौर ने भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया है। यह निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा लगभग एक करोड़ 63 हजार 301 रू. की धनराशि से कराया जायेगा।

महापौर कामिनी राठौर ने आकाशवाणी रोड, हबीबगंज 16 फुटा रोड गांधी जी की मार्केट के समीप सड़क निर्माण कार्यो भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। वार्ड नं. 58 और 60 में 16 फुटा रोड पर हबीबगंज गांधी जी के मकान से शुरू होकर सलीम मिस्त्री एवं मलिक की चक्की होते हुए हाजी मुकीम के मकान सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

महापौर कामिनी राठौर ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पर एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और जनता को बेहतर सड़क, जल निकासी सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमोद बघेल, सत्यवीर गुर्जर, प्राचीर गुप्ता, लायक सिंह शंखवार, भारत सिंह वर्मा, मुन्नी देवी, केके गांधी, रामबाबू झा, इंद्रपाल गुर्जर, केडी जाटव, भानु उपाध्याय, लाला राईन गांधी, क्षेत्रिय पार्षद नगमा बानो, अलकाव निजाम आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 210

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *