-मेंडीकल कॉलेज में अध्यनरत एमबीबीएस, पीजी के मेडिकल स्टूडेंट्स से संवाद कर लिया फीडबैंक
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के संग मेडीकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत् एमबीबीएस और पीजी के मेडिकल स्टूडेंट्स तथा रेजिडेंस डॉक्टर के साथ सीधा संवाद कर जानकारी ली।
गुरूवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी वि/रा कल्पना जयसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे के साथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए मेडीकल कॉलेज में परिसर में बने पांचों हॉस्टलों का निरीक्षण किया। जहां लगभग 700 से अधिक ट्रेनिंग डॉर्क्ट्स और स्टूडेंट रहते हैं। हॉस्टल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की हॉस्टल वार्डन साप्ताहिक बैठक करें।
साथ ही रेजिडेंस डॉर्क्ट्स की समितियां गठित की जाए, जो नियमित रूप से समस्याओं पर चर्चा कर वार्डन और प्रिंसिपल को ब्रीफ करेंगे। परिसर और हॉस्टल में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश। बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जनपद में शुरू किए गए ‘‘फिरोजाबाद सुशासन यूट्यूब पहल‘‘ हेतु मोटिवेशनल लेक्चर और कैरियर गाइडेंस देने में मेडिकल कॉलेज के डॉर्क्ट्स की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी रखा। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ योगेश गोयल, डॉक्टर नौशाद आदि मौजूद रहे।








