फिरोजाबाद: उद्यमी प्रोत्साहन पुरुस्कार एडिशन-1 का आयोजन आगरा में दो सितम्बर को होगा

फिरोजाबाद। एम.एस.ई चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा युवा उद्यमी और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु उद्यमी प्रोत्साहन पुरुस्कार एडिशन-1 का आयोजन अग्रवन आगरा में दो सितम्बर को किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति पुरुस्कार के लिए 28 अगस्त तक वेबसाइट पर नोमिनेशन फार्म भर सकते है।

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुनील जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवा उद्यमी और महिलाओं को सिर्फ पुरस्कार देना ही नहीं है, बल्कि उनको भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐसे विभागों से जोड़ना भी है, जिनसे उद्यमों को प्रमोशन सब्सिडी व्यापार मेला, जैम पोर्टेल टेंडर, सरकारी खरीद योजना के अलावा और भी योजनाओं जानकारी कराना है। इसके लिए संस्था द्वारा एम.एस.एम.ई, नेशनल एससीएसटी हब, जैम पोर्टेल, चार्टड अकाउंटेंट एवं अन्य विभागों को भी आमंत्रित किया है। जिनके अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर, पुरुस्कार पाने वाले उद्यमियों को व्यापार में लाभ प्रदान करने वाली योजनाओं की जानकारी देंगे। पुरुस्कार के लिए 28 अगस्त तक वेबसाइट पर नोमिनेशन फार्म भरा जा सकता है, जिसके लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन फर्म का अवश्य होना चाहिए।

डॉ रचना उपाध्याय ने बताया कि पुरुस्कार में उद्यमी को ट्राफी के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। डॉ रश्मि गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, इसके लिए संस्था कोई भी शुल्क नहीं लेती है। कार्यक्रम संजोयक दीपांश जिंदल और सत्यम यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले से उद्यमी आवेदन कर सकते है, आवेदन की कोई भी फीस नहीं है। यह कार्यक्रम अग्रवन आगरा में दो सितम्बर को आयोजित होगा। प्रेसवार्ता में संदीप गुप्ता, डॉ रचना उपाध्याय, डॉ रश्मि गुप्ता, सत्यम, प्रतीक यादव, दीपांशी जिंदल, काव्य जिंदल आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 227

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *