फिरोजाबाद: एसएसपी ने छात्राओं को अनुशासित रहते हुए सफलता प्राप्त करने का दिया मूलमंत्र

फिरोजाबाद। एसएसएपी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े करीब 3000 विद्यार्थियां और दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में जुड़ी 80 से अधिक छात्राओं के साथ कैरियर मार्गदर्शन एवं जीवन में अनुशासित रहते हुए सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि जीवन में सबसे जरूरी है एक अच्छा इंसान बनना, क्योंकि एक अच्छा इंसान ही अपने द्वारा धारित किसी भी पद के साथ सच्चा न्याय करता है। आप अपने कैरियर के जिस भी ऊंचाइयों पर पहुंचे, यह याद रखें की अपनी इंसानियत को कभी न खोए। सोशल मीडिया रील और ऑनलाइन दिखावे से प्रभावित होने के बजाय अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए।

अगर हम हर दिन 2 घंटे फोन पर व्यर्थ बिताते हैं, तो साल भर में यह 700 घंटे लगभग एक महीने के बराबर होता है, इस समय को अपनी पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास में लगाना चाहिए। कोई भी सफलता या बदलाव रातों-रात नहीं मिलती, अपने चुने हुए क्षेत्र मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सर्विसेज आदि में आगे बढ़ाने के लिए रोज ईमानदारी से समय देना और खुद का आकलन करना आवश्यक है।

छात्राओं ने एसएसपी से अपने कैरियर से सम्बन्धित प्रश्न किए, जिस पर उन्होने समुचित उत्तर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजुम रियाज, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहें।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 227

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *