फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने विभागों मंे योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें। कार्य न करने वालेे अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएं।
कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए नारखी एवं टूण्डला ब्लॉक मंे प्राप्त फीडबैक और पेंशन वितरण में आ रही, समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। पेेंशनरों को समय पर भुगतान न होने, आधार व बैंक लिकिंग की समस्याओं के समाधान हेतु हैल्प लाइन व सम्पर्क नम्बर प्रदर्शित करने की बात कहीं, ताकि लाभार्थी सीधे सम्पर्क कर सके। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के सर्वेक्षण, सत्यापन और स्वीकृत प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। पात्र लाभार्थियों को धनराशि जारी करने में हो रहे, विलम्ब को दूर कर समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी की जाए।
इसी तरह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना‘ में राशन वितरण में कम तौल और गुणवत्ता से जुडी शिकायतें मिलने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उप निदेशक कृषि को किसानों के आधार और बैंक खाता लिंकिंग से जुडी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल कराने, मृतक या अपात्र लाभार्थियों की छटनी कर शत-प्रतिशत किसानो को योजना का लाभ दिलाने की बात कही। डीएम ने कहा कि जनहित की योजनाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त् नही की जाएगी। सभी अधिकारी ओवर एक्टिव मोड में काम करते हुए आम जन को त्वरित राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। कार्य न करने वाल अधिकारी व कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा कल्पना जयसवाल, पीडीडीआरडीए सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, उपनिर्देशक कृषि सत्येन्द्र सिंह, प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सुदर्शन, उप जिलाधिकारी टूंडला, जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण अत्री आदि उपस्थित रहें।








