फिरोजाबाद: जेल में बंद भाईयों को बहनों ने बांधी राखी

-जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर किये सुरक्षा व्यवस्था के पुख्त इंतजात

फिरोजाबाद। जिला जेल में रक्षाबंधन का पावन त्यौहार बड़े ही धूमधाम, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधने के लिए बहनों ने कतारबद्ध होकर जेल परिसर में प्रवेश किया और भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर सुबह से ही जेल परिसर के बाहर बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। बहनों की इस उमड़ती भीड़ को देखते हुए दोपहर बाद तक जेल के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। हालांकि, बहनों को अपने भाइयों से मिलने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।

जेल अधीक्षक अमित चौधरी के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुलाकात की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए तलाशी और पंजीकरण के बाद बहनों को अनुशासित तरीके से जेल के अंदर भेजा गया। पीने के पानी, छाया और सुरक्षा के लिहाज से जेल प्रबंधन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। बहनों ने जेल प्रशासन की इन बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की और अपने भाइयों से मिलकर भावुक क्षण साझा किए।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *