फिरोजाबाद: जैन मुनि हमला कांड का मुख्य आरोपी इटावा से पकड़ा, मौन जुलूस स्थगित

फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन रतनत्रय जिनालय में मुनि एकत्व सागर महाराज पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने इटावा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद पद्मावती पूरवाल जैन समाज द्वारा निकाला जाने वाला मौन जुलूस फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

चातुर्मास स्थल पर मुनि एकत्व सागर महाराज के साथ पोस्टर हटाने के विवाद में एक युवक द्वारा अभद्रता और पत्थर से हमला किया गया था, जिसमें मुनि श्री को गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद आरोपी ने गुमराह करने के उद्देश्य से एक पुराना माफीनामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। हालांकि मुनि श्री ने खुद सामने आकर उस वीडियो को पुराना बताया और आरोपी की नई साजिश को बेनकाब कर दिया। घटना के विरोध में पद्मावती पूरवाल पंचायत महासभा, पद्मावती पूरवाल पंचायत और नसिया कमेटी के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने बैठक कर पुलिस को ज्ञापन दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित समाज ने शुक्रवार को विशाल मौन जुलूस निकालने का निर्णय लिया था।

समाज के बढ़ते दबाव और महाआंदोलन की चेतावनी के बीच पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी को इटावा से धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही समाज ने मौन जुलूस को स्थगित करने का फैसला लिया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ राहत मिली है, लेकिन मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भी अतिशीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए।

इस दौरान दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष विनोद जैन मिलेनियम, जय प्रकाश जैन, बीएस जैन, अजय जैन एडवोकेट, राजेंद्र जैन, प्रमोद जैन, राहुल जैन, डॉ धीरेंद्र जैन, मुकेश जैन, अनुज जैन तुलसी, मयंक जैन माइक्रोटेक, सुनील जैन, आदीश जैन, दीपक जैन, शैलेंद्र जैन शैली, जितेंद्र जैन, निमिष जैन, आकाश जैन, मनीष जैन, अजय जैन, सौरभ जैन व नगर की समस्त समाज ने प्रशासन का आभार प्रकट किया है।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *