फिरोजाबाद: विराट कुश्ती दंगल में देशभर के नामी गिरामी पहलवानों ने दिखाएं दांव-पेच

-महापौर ने आरती उतारकर विराट कुश्ती दंगल का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर सिल्लौढ़ी सरकार समिति के तत्वावधान में श्री गिर्राज धरण सेवा समिति मित्र मंडली द्वारा 104 वें प्राचीन विराट कुश्ती दंगल का आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। जिसमें युवा, बाल पहलवानों के अलावा देशभर के नामी गिरामी पहलवालों ने अपने दांव पेंच दिखाऐं। दर्शकों ने पहलवानों की कुश्ती भरपूर आनंद लिया।

विराट कुश्ती दंगल का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने आरती उतारकर किया। इसके बाद युवा, बाल पहलवानों की बीच एक से बढ़कर एक कुश्ती हुई। जिसमें युवा एवं बाल पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेच दिखाकर दर्शकों को आनंदित किया। इसके बाद नामचीन पहलवानों ने भी दंगल में अपनी मल्लविद्या का प्रदर्शन किया। महापौर ने कहा कि कुश्ती हमारी गौरवशाली खेल एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। इस गौरवशाली कुश्ती दंगल की 104 वर्षो की परंपरा को निरंतर जीवंत रखने के लिए श्री गिर्राज धरण सेवा समिति मित्र मंडली को हदृय से बधाई देती हूॅ।

श्री गिर्राज महाराज से कामना है कि यह ऐतिहासिक दंगल आने वाले पीढ़ियों को भी हमारी समृद्व खेल एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ता रहे। अतिथियों ने कहा कियह आयोजन केवल कुश्ती प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक और खेल विरासत का प्रतीक है। इस दौरान रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर, रंजीत शर्मा एड, उदय प्रताप सिंह, समिति अध्यक्ष निकुंज शुक्ला, संरक्षक श्याम सिंह यादव, संजय कुशवाह, धीरज पाराशर, आकाश गर्ग, देवेश भारद्वाज, मनोज ताऊ, योगेंद्र सिंह बाबा, दिलीप दुबे, रंजीत दुबे, दीपक गुप्ता कालू आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *