फिरोजाबाद: ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम में दिया धरना

-आगरा नगर निगम की भांति वेतन देने की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में नगर निगम में कार्यरत समस्त ठेका सफाई कर्मचारियों का आगरा नगर निगम की भांति 15007 रुपए मासिक वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

प्रांतीय महामंत्री योगेश सरन, ठेका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी ने कहा कि इस भीषण महंगाई में ठेका सफाई कर्मचारी परिवार का जीवन यापन नहीं कर पा रहे है। कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कई बार निगम प्रशासन को लिखित ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गये।

कर्मचारियों ने नगर आयुक्त से 15007 रुपए की वेतन वृद्धि की इसी माह से लागू करने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान नगर आयुक्त प्रशांत नागर, अपर नगर आयुक्त एवं स्वास्थ्य प्रभारी से वार्ता हुई, जिसमें समस्त ठेका सफाई कर्मचारियों को शीघ्र ही आगरा नगर निगम की भांति आगामी माह से बढ़ा हुआ वेतन देने का आश्वासन दिया है।

धरना प्रदर्शन में अशोक मोती वाल्मीकि, जालिम सिंह वाल्मीकि, सुभाष भारती, विनय चौहान, पवनदीप चौहान, सोनू चौहान, मुन्नालाल टार्जन, अमित राय, रोहित करोसिया, विक्रम चौहान, अमित राही, राहुल परमार, लक्ष्मण सिंह, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, मनमोहन सिंह, रामकुमार, रोबिन सिंह, अमन दयाल विक्की आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 200

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *