-मरीजों से वार्ता कर जाना हाल चाल
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटसेना का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता को देखा। साथ ही अस्पताल में आए मरीजों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना। जिलाधिकारी ने नवीन प्राथतिक स्वास्थ्य केंद्र मटसेना में ओपीडी कक्ष और लैब का निरीक्षण किया। लैब में ब्लड टेस्ट मशीन चालू स्थिति में पाई गई। फार्मासिस्ट ने ने बताया कि लैब में प्रतिदिन 10 से 15 सैंपल लिए जाते हैं। जिलाधिकारी ने मलेरिया की किटों का भी निरीक्षण किया और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को त्वरित जांच की सुविधा निरंतर उपलब्ध रहें। इस दौरान औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया और पंजिका में दर्ज दवाओं की वितरण स्थिति को जांचा। साथ ही उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई करने की निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम उपस्थित रहें।








