फिरोजाबाद। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले फिरोजाबाद के चार एथलीट अब देहरादून में नॉर्थ ज़ोन स्तर पर पदक के प्रबल दावेदार बनकर उतरेंगे। 37वीं नॉर्थ ज़ोन जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली जूनियर एथलीट हिस्सा लेंगे। जिसमें प्रयागराज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जनपद के आदित्य सिंह, सुखदेव यादव, मनोर्मा सीकरवार और गुलशन कुमार अब नॉर्थ ज़ोन की चुनौती के लिए तैयार हैं। चारों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है और अब देहरादून में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।






