फिरोजाबाद: पारिवारिक वन विहार गोष्ठी कुशवाहा समाज को समरसता और सौहार्द के बंधन में बांधती है-डॉ एसपी लहरी

-कुशवाहा जिला महासभा ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। कुशवाहा जिला महासभा द्वारा पारिवारिक वन विहार गोष्ठी का आयोजन राधा कृष्ण गार्डन में किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राम सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें लेमन दौड़, दौड़, निशानेबाजी, डांसिंग, ड्राइंग, संगीत आदि प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढकर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा पारिवारिक वन विहार गोष्ठी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित करना सराहनी प्रयास है। विशिष्ट अतिथि डॉ राधेश्याम कुशवाहा ने संपूर्ण कुशवाहा समाज को शैक्षणिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने पर चर्चा की।

मुख्य वक्ता डॉ एसपी लहरी ने कहा कि पारिवारिक वन विहार गोष्टी पूरे कुशवाहा समाज को समरसता और सौहार्द के बंधन में मजबूती से बांधती है। संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक कुशवाहा एवं अध्यक्षता डम्बर सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने की। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने आए हुए व्यक्तिओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, महामंत्री बंटू कुशवाहा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पेड़तिया, उमेश मामा, देवेश कुशवाहा, रामू कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, डॉ सुनील, मनोज कुमार वैद्य, हरीश कुशवाहा, यशोवर्धन, लव, कुश, आदि लोग मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 370

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *