फिरोजाबाद: प्रधानमंत्री के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर संगठन और समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे कार्यकर्ता-मनीष असीजा

-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा एवं समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर की सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्याशाला में महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर संगठन और समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।

कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मंडल स्तर तक संगठनात्मक तैयारियों को गति देने तथा अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में बीएल वर्मा, डॉ रामकैलाश यादव, केशव सिंह फौजी, मक्खनपुर चेयरमैन गीता दिवाकर, नगर पालिका शिकोहाबाद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, प्रमोद पाल बघेल, आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, विवेक अग्रवाल, योगेंद्र यादव बाबा, अंकित तिवारी, डॉ. एसपी लहरी, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता शालू, दुर्गेश यादव, कैलाश ओझा, सुखपाल निषाद, रामलढेती लकी एवं विमलेश जाटव आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 370

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *