फिरोजाबाद: बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। जनपद न्यायाधीश डॉ. बाबू सारंग के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश शिवा के निर्देशन में रेवती देवी बालिका विद्यालय इण्टर कॉलेज में बालिकाओं हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों की जानकारी प्रदान करना रहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा ने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक बालिका को सशक्त बनाती है। अपने अधिकारों को जानने वाली बालिका न केवल स्वयं को सुरक्षित रख सकती है, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं विधिक सहायता के प्रति जागरूक रहते हुए समाज में विधिक चेतना फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *