फिरोजाबाद। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में सौरभ कुमार संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बाँदा ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन, गौरी शंकर ठाकुर ने बताया कि सौरभ कुमार संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, बाँदा ने आज उप संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कवरेज और रिकॉर्डिंग क्षमता का भौतिक सत्यापन किया तथा उन्हें सदैव सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। कार्यालय के पंजीयन, प्रवर्तन, लाइसेन्स इत्यादि पटलों का निरीक्षण कर पटल प्रभारियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही आम जनमानस के कार्यों को सुगमता पूर्वक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया। कार्यालय में उपस्थित आवेदकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनसे मिल रही सुविधाओं व पारदर्शी व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गय।
कार्यालय परिसर एवं आसपास बिचौलियों या अनाधिकृत व्यक्तियों के जमावडे को रोकने हेतु सख्त निर्देश दिये गये। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कार्यप्रणाली को पूर्णतः दलाल-रहित एवं पारदर्शी बनाना, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं को सुगम बनाना रहा। निरीक्षण के दौरान भरत सिंह प्रधान सहायक, खुशीराम वरिष्ठ सहायक, प्रभाष कुमार कनिष्ठ सहायक, अभिनेन्द्र कुमार कनिष्ठ सहायक, शिवराम गुर्जर कनिष्ठ सहायक, आशा पाराशर कनिष्ठ सहायक, मनोज कुमार डीबीए एवं फोकॉम नेट प्रा.लि. के कर्मचारी उपस्थित रहे।








