फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंडल प्रवास योजना की रूपरेखा एवं आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना की बैठक में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, प्रभावी जनसंपर्क तथा मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान आकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, अजित राजपूत, शिवशंकर शर्मा, हनुमंत सिंह बघेल, शैलेंद्र सिंह, ठा. राघवेंद्र सिंह, राजीव यादव, नीलम दिवाकर, सुरेंद्र सावन झा, आजाद जैन, गोपाल कृष्ण सिंह, अजीत जुरैल, नीरेश रावत, मानपाल लोधी, राम प्रकाश लोधी, अमलेश राजपूत, अरविंद राघव, धर्मेंद्र सिंह, यशपाल यादव, सागर गुप्ता, मोनू कुशवाह, अजित कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।








