फिरोजाबाद: भाविप उत्कर्ष शाखा का अधिष्ठापन एवं दीक्षा ग्रहण समारोह संपन्न

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा का अष्टम अधिष्ठापन एवं दीक्षा ग्रहण समारोह पैराडोर होटल में सम्पन्न हुआ। जिसमें नवगठित कार्यकारिणी ने परिषद के सेवा, संस्कार और समर्पण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज बालिकाओं द्वारा गणेश वंदना से किया। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिऐ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विधिवत दीक्षा ग्रहण कराई गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, सचिव सचिन दीपचंद भंभानी, कोषाध्यक्ष गौरव राठौर, अनुज गर्ग, पवन कुमार गर्ग, नितिन बंसल, हेमंत गर्ग, मोनिका जैन, प्रवीन गर्ग, राहुल गर्ग, उमेंश बंसल, रवि शिवहरे, अमित गुप्ता, हरीश सुनेजा, विपुल अग्रवाल, मनोज मित्तल, संजय मित्तल, आनंद अग्रवाल, मदन मोहन मित्तल के अलावा परिषद के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 67

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *