फिरोजाबाद: महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में छात्राओं को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

-तहसील स्तरीय भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी. कॉलेज में प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” विषय पर तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सरस्वती वंदना के पश्चात मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में उपस्थित सभी लोगों को मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक सहभागिता के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। पोस्टर प्रस्तुतीकरण एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महात्मा गांधी बालिका पीजी. कॉलेज, एस.आर.के. कॉलेज, दाऊदयाल पी.जी. कॉलेज, जानकी देवी कॉलेज एवं उदल सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” की संकल्पना, संभावनाओं तथा विकास के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता में एस.आर.के. कॉलेज की शिफा एवं मुस्कान, महात्मा गांधी बालिका पी.जी. कॉलेज की सानिया एवं उरूज तथा दाऊदयाल कॉलेज की कशिश ने विजेता रही।

भाषण प्रतियोगिता में दाऊदयाल कॉलेज की दिव्या एवं लवी, महात्मा गांधी बालिका पी.जी. कॉलेज की खुशी एवं सदफ तथा एस.आर.के. कॉलेज की अंशिका गुप्ता विजेता रहीं। कार्यक्रम में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, एसडीएम सुदर्शन कुमार सहित मुचि शर्मा, डॉ. विनीता चौधरी, स्वीप टीम के सदस्य, श्री रामेंद्र पाल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. फरहा तबस्सुम आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 532

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *