फिरोजाबाद: माथुर वैश्य महासभा ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान फलदार, छायादार पौधो का रोपण किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार मामा नेतृत्व में मंडलीय परिषद द्वारा रविवार की प्रातः गांधी पार्क मैदान में 25 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें फल, फूल, अशोक के पौधे रोपे गये। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष हमें फल फूल एवं छाया ही नहीं अपितु मनुष्य को जीवन भी प्रदान करते हैं। हर व्यक्ति को अपने परिवार के व्यक्ति के नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान महामंत्री शंकर गुप्ता, देवेंद्र बादलस, ध्रुव कुमार आचार्य, राकेश मेरोठिया, मनीष अलंकार, मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता, सुनील सेठ, संजय, सूर्या, रीता, बबीता गुप्ता, अनिल कुमार, सुधीर कुमार गोलस, यतेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 140

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *