-2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प
फिरोजाबाद। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा पार्टी कार्यालय नई बस्ती पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सूफी हसन कादरी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए कार्यकर्तााओं ने 2027 में भाजपा की योगी सरकार को 400 सीटों से भारी बहुमत से जिताने का आव्हान किया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सूफी हसन कादरी ने संगठन का विस्तार करते हुए अली अकबर को महानगर संयोजक, वसीम को सचिव सह संयोजक की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करना और समाज में आपसी सौहार्द बढ़ाना है।
उन्होंने कहा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 2027 में योगी सरकार को 400 सीटों से भारी बहुमत से जिताने के लिए मैदान में उतरेगा। साथ ही सदर विधायक मनीष असीजा को चौथी बार विधायक बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में नफरत फैलाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। हम सभी को मिलकर इसका जवाब एकता से देना है। स्वागत करने वालों में रिहान, रहीस, अली रिजवान, डॉ नसरत अली, शादाब, समीर, अकरम आदि मौजूद रहे।








