फिरोजाबाद: राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने सदर विधायक को सौपा ज्ञापन

-अटल पार्क में लगने वाले शुल्क को समाप्त करने की मांग

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा है। जिसमें अटल पार्क में लगने वाले शुल्क को समाप्त करने की मांग की है।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय ने सदर विधायक मनीष असीजा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अटल पार्क जनता के टैक्स के पैसे से निर्मित सार्वजनिक पार्क है। इसलिए यहॉ पर बच्चों के झूलों, भुलभुलैया एवं अन्य मनोरंजन सुविधाआओं पर लगाए शुल्क और प्रत्येक व्यक्ति पर प्रवेश शुल्क को तत्काल समाप्त करने की मांग करता है।

पार्क के रखरखाव, सुरक्षा एवं स्वच्छता की व्यवस्था पर नगर निगम अपने बजट से सुनिश्चित करें। संगठन ने मुख्यमंत्री से जनहित में शीघ्र कार्रवार्ह करने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में मनीष शर्मा, आनंद शर्मा, प्रदेश गुप्ता, यतेंद्र, गौरव शर्मा, आरिफ खान, असलम खान आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *