फिरोजाबाद: लॉयस फैङस क्लब ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। लॉयस फैङस क्लब फिरोजाबाद के पदाधिकारियों ने अपना घर आश्रम में क्लब अध्यक्ष के नेतृत्व मे सावन महा में लगभग 100 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था अध्यक्ष अनिल गर्ग ने बताया कि आज हमारे क्लब फैङस द्वारा रसोई से संबधित जो भी मसाले उपयोग में लाए जाते है, उन सभी पौधों को लगाया गया है। कुछ ऐसे पौधे भी लगाये गये हैं, जो अपने वातावरण को शुद्ध करने में सहायक होते है। पदाधिकारियोें द्वारा लगभग 100 पौधे लगाए गए। इस दौरान मधु सिंह विनोद सरीन, विश्वदीप सिह, मुकेश गुप्ता मामा, अनिल चोयस, राकेश गर्ग, पंकज अग्रवाल, सुनील वाधवा आदि मौजूद रहे।

 

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 89

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *