फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ सशक्त नारी द्वारा सीएल जैन कॉलेज में छात्राओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की गई। साथ ही छात्राओं को माहवारी के दौरान उचित आहार लेने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डाइटिशियन डॉ. निधि जिंदल ने छात्राओं को माहवारी के दौरान उचित आहार, स्वच्छता एवं व्यायाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक एवं सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, इसलिए इसके बारे में किसी प्रकार की झिझक या संकोच नहीं रखना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सशक्त नारी के सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, अध्यक्षा निधि जैन, प्रशासनिक निर्देशिका मेघा जैन, गौरवी अग्रवाल, डॉ. निधि जिंदल, जुही अग्रवाल, पूजा मित्तल, निधि बंसल, गरिमा पाराशर, राशि पालीवाल आदि मौजूद रही।







