फिरोजाबाद: जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत उमरी में जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं

-बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को बांटे कार्ड

फिरोजाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन जिलाधिकारी ने मदनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने आयुष्मान कार्ड के छह लाभार्थियो को मौके पर आयुष्मान कार्ड प्रदान किये। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल में प्राप्त होने वाली शिकायतों का सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1918 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है, वर्तमान में 141 पात्र लाभार्थियों की नई सूची तैयार की गई है।

इसके बाद डीएम ने विकास खंड मदनपुर के ग्राम पंचायत उखरैंड स्थित अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गौवंशों को गुड और केला इत्यादि खिलाए। उन्होने निरीक्षण के दौरान गौशाला प्रांगण में जलभराव और कीचड़ देख कर नाराजगी जताते हुए गांव के प्रधान को जलभराव की दिक्कत को दूर करने के लिए अतिरिक्त मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *