फिरोजाबाद: डीएम, एसएसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की फरियाद

-संपूर्ण समाधान दिवस में आएं 120 प्रार्थना पत्र में से 15 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

फिरोजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिरसागंज में आयोजित किया गया। जिसमें डीएम, एसएसपी ने फरियादियों की समस्यों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, मुख्य विका अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से आएं हुए ग्रामीणों की समस्याऐं गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 120 शिकायती प्रार्थना आए, जिसमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि पैमाइंश कराने, बिजली संबंधी, कब्जा, पेंशन आदि रही। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध सीमा के भीतर होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *