फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी सिरसागंज विधानसभा की बैठक में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद सिरसागंज गांधी मण्डी से तिरंगा यात्रा 10 अगस्त को प्रात आठ बजे निकाली जायेगी। जो कि सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर जाकर समाप्त होगी। जसराना विधानसभा में 11 अगस्त को एलआर इंटर कालेज से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होगी, जो कि तहसील जसराना में पहुंचकर सम्पन्न होगी। इसके साथ साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती की 650 वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा रथ यात्रा भी निकाली जायेगी। तिरंगा यात्रा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क व्यापक स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने का जनआंदोलन है। इस दौरान चेयरमैन सिरसागंज रंजना सिंह, आकाश शर्मा, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, अवनीश गुप्ता, अमलेश राजपूत, पूरन सिंह लोधी, डॉ.उम्मेद सिंह राजपूत, विपिन शिवहरे, शिवा सैनी, ज्योति गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, राजीव यादव, सागर गुप्ता, मोनू कुशवाहा, प्रदीप मिश्रा, सोनी राजपूत, संदीप पाल आदि रहे।






