शिकोहाबाद: दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया बालक घर लौटने पर हुआ बेहोश

-परिजन बालक को लेकर अस्पताल आए, डाक्टरों ने किया मृत घोषित

शिकोहाबाद। दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया बालक घर आते ही बेहोश हो गया। परिजन उसको लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट गये। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे मे लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया।

प्रतापपुर जैन भट्टा के समीप स्थित गिहार बस्ती निवासी पांच वर्षीय गोलू उर्फ पोलू पुत्र विष्णू गिहार अपने घर से दोपहर में दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। जिसके बाद वह घर लौटा तो बेहोश हो गया। जब बालक को अचेतावस्था में परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने बालक को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर घर आ गये।

परिजन बालक की हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। इधर घटना की जानकारी थाना पुलिस को हुई तो चौकी प्रभारी आदर्श नगर ओम प्रकाश पुलिस बल के साथ डायल 112 की सूचना पर पहुंचे। उन्होंने पूछताछ की तो बताया गया कि गोलू दुकान पर पेप्सी लेने गया था। जब वह घर लौट कर आया तो बेहोश हो गया। बेहोशी के थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस अब जिस दुकान पर बालक पेप्सी खरीदने गया था, उसकी जांच कर रही है।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *