फिरोजाबाद: सीडीओ ने किसान समाधान दिवस में कृषकों की सुनी समस्याऐं

फिरोजाबाद। किसान समाधान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिसमें सीडीओ ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

सीडीओ शत्रोहन वैश्य नेकृषकों को बताया कि जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, ऑवर रेटिंग करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएंगी। उन्होने कहा कि खतौनी में अंश निर्धारण, नाम सुधार के लिये कृषक ऑनलाइन आवेदन कर राजस्व विभाग से त्रुटि में सुधार करवा सकते है। बिजली बिल सुधार, बिजली की आपूर्ति से सम्बन्धित शिकायतों का अधिशासी अभियंता विद्युत को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विगत तीन वर्षों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में प्रत्येक गुरूवार को फॉर्मर रजिस्ट्री स्पेशल ड्राइव अभियान संचालित किया जा रहा है। ग्राम सचिवालय में लेखपाल, सचिव, पंचायत सहायक एवं कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा कृषकों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य किया जा रहा है,। वंचित कृषक अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनवायें, जिससें उन्हे समय से खाद एवं बीज उपलब्ध हो सकें।

किसान समाधान दिवस में आलोक कुमार प्रतिनिधि-सहायक आयुक्त एवं सहायक निवन्धक सहकारिता, रमनकान्त प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक, रविन्द्र कुमार सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, अभिषेक कुमार सचिव मण्डी समिति, कौशलेन्द्र प्रताप मत्स्य निरीक्षक, रमनदीप उद्यान निरीक्षक, राहुल प्रताप अवर अभियन्ता विद्युत, हाकिम सिंह सहायक अभियन्ता सिंचाई, रामबाबू प्रतिनिधि दुग्ध संघ, मयंक शर्मा प्रतिनिधि फसल बीमा, आदि उपस्थित रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 210

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *