फिरोजाबाद: हर-हर महादेव के जयकारों से गुजायमान हुए शिवालय, सजा भव्य फूल बंगला

-सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भक्तो का सैलाब

फिरोजाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों का सुबह से लेकर शाम तक तांता लगा रहा। भक्तों ने अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर पुण्य लाभ लिया। देर शाम मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रंगार कर फूल बंगला सजाया गया। साथ आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। सुहागनगरी के शिवमंदिरों में सुबह से ही भक्तगण हाथों में पूजा की थाली और लोटे में जलकर लेकर मंदिर पहुंचे। जहॉ भक्तों ने अपने अरार्ध्य देव भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर फल, फूल, धतूरा, बेलपत्र चढ़कार मन्नौती मांगी। नगर के गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, गंज मौहल्ला स्थित सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम स्थित शिव मंदिर लाला कुंजी लाल की बगीची स्थित चंद्ररेश्वरनाथ महादेव मंदिर के अलावा बड़े हनुमान मंदिर और कैला देवी मंदिर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से लेकर शाम भीड़ रही। वहीं शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित साती स्थित शातेश्वरनाथ महादेव मंदिर भी सुबह से लेकर शाम तक काबड़ चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ रही। वहीं देर शाम शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अद्भूत श्रंगार कर भव्य फूल बंगला के दर्शन कराएं गए। देर शाम आरती के बाद भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 251

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *