शिकोहाबाद: वैश्य महासभा चुनाव मे उतारेगी प्रत्याशी-राजीव अग्रवाल

-भारतीय वैश्य महासभा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

शिकोहाबाद। नगर के गढ़ैया मोहल्ला स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे भारतीय वैश्य महासभा की बैठक हुई। जिसमें वैश्य बाहुल्य क्षेत्र से समाज के प्रत्याशी को लड़ाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार खण्डेलवाल, विशिष्ठ अतिथि शेलेन्द्र गुप्ता, पूजा ग्रुप के चेयरमैन राजीव गुप्ता ने माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने समाज की राजनीति भागेदारी पर जोर देते हुए कहा की जब तक हमारे समाज के सांसद, विधायक नही होंगे। तब तक समाज का सम्मान नही होगा। राजनीति पार्टीयां अन्य समाज को टिकट दे रही है, हमारे समाज को कोई पार्टी वात तक नही कर रही।

राजीव अग्रवाल ने कहा अगर वैश्य समाज को कोई पार्टी टिकट नही देती है, तो हम वैश्य वाहुल्य क्षेत्रो मे हम लोग अपने लोगों को चुनाव लडायेंगे। बैठक में नगर की नवीन कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विवेक गुप्ता, प्रधान सचिव तनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल को सर्व सम्मति से चुना गया।

इस अवसर पर गगन कपूर, अमित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, विकास गर्ग, धीरज अग्रवाल, अनिल किशोर, जोनू गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, सजल अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, राजीव बंसल, दीपक अग्रवाल, भानु मित्तल, आलोक गुप्ता, विपिन गोयल, विशाल गोयल, राजा, सोनी गम्भीर, पियुष अग्रवाल, बत्सल मित्तल, आलोक गुप्ता, नीरज अग्रवाल, सुनीता बंसल, शोभा खण्डेलवाल, किशोरी, मिनी वंसल, डॉ भारती बंसल, विनीता अग्रवाल, अनु मित्तल, सोनम बंसल, नमृता मित्तल, मिताली मित्तल, पूजा कपूर, सोनिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन अमन मित्तल ने किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 171

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *