फिरोजाबाद: महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा का ध्यान रख रही प्रदेश व केंद्र सरकार-धर्मवीर प्रजापति

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मातृशक्ति को सम्मान देने हेतु रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस सेवा प्रारंभ की है। इसी उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका लाभ महिलाओं तक निरंतर पहुंच रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की सभी माता बहनों को बस यात्रा व 60 वर्ष की अधिक माताओं बहनों के लिए सरकार ने हमेशा के लिए मुफ्त बस यात्रा के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई है, ताकि उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में वर्तमान योगी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ी हुई है, जन कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार आज जाति धर्म या वर्ग के भेदभाव के बिना सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चल रही है।

सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार ने तीन दिनों के लिए प्रदेश की सभी बहनों को निःशुल्क बस सेवा यात्रा शुरू की है। उन्होंने सभी बहनों से कहा है कि भाइयों के अलावा देश के सैनिकों को रक्षा सूत्र अवश्य बांधे। विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर योजना का शुभारंभ किया गया है। मेयर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति में महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु की महिलाओं का नाम सम्मिलित होने से वंचित रह गया है, उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा लें। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि/रा कल्पना जयसवाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 270

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *