फिरोजाबाद। नगर में जश्ने ईद मिलादुन नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में सभी उलेमा, इमाम, मौलाना, हाफिज आगे आगे चल रहे थे। उनके पीछे बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे हजारों की तादाद में हाथों में इस्लामी और हिंदुस्तान के झंडे लेकर चल रहे थे।
जुलूस मदरसा रिजविया से प्रारंभ हुआ, जिसका नेतृत्व जुलूस से मोहम्मदी के सदर हाफिज अरशद रजवी, मौलाना अनवार हुसैन रजवी ने संयुक्त रूप से किया। जुलूस नगलाबरी से शीतल खान रोड, भाटिया चौराहा, मोहल्ला हुसैनी, आगा साहब मस्जिद, हांजीपुरा, 30 फूटा रसूलपुर होते हुए वापस लगभग एक बजे मदरसा रिजविया पर संपन्न हुआ।
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने कहा कि इस साल उलेमा हजरत की अपील पर नौजवानों ने सुकून, अमन चौन, भाईचारे के साथ जुलूस में शिरकत की है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस त्योहार के अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लागेहे के दिशा निर्देशन में सुबह से ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, सीओ सिटी संतोष सिंह, सभी थाना प्रभारी जुलूस के मार्गों पर निगरानी रखे रहे।






