फिरोजाबाद: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दीप्ति बघेल और सवन कुमार ने जीते कांस्य पदक

फिरोजाबाद। पं. मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के दो खिलाड़ियों ने कास्य पदक जीतकर फिरोजाबाद का नाम रोशन किया है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, के सचिव श्यामवीर ने बताया अंडर-18 बालिका 100 मीटर बाधा दौड़ में दीप्ति बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-16 बालक लंबी कूद में सावन कुमार ने 4.66 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने खुशी जताई है। अध्यक्ष श्याम पाल सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सचिव श्यामवीर के नेतृत्व में फिरोजाबाद की एथलेटिक्स लगातार प्रगति कर रही है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदकों की श्रृंखला बन रही है। उन्होंने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन निरंतर प्रयास कर रही है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 270

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *