फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रेनू वर्मा एवं खेल विभाग की अध्यक्षा संध्या चतुर्वेदी ने मेजर ध्यान चंद्र के फोटो पर माल्यार्पण कर किया। कई आउटडोर तथा इंडोर खेलों की प्रतियोगिताएं कराई र्ग। दौड़ तथा कैरम प्रतियोगिता मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागीय छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा के साथ अपना पूरा दमखम दिखाया और जोश के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने की भरपूर कोशिश की। प्राचार्य ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ हमें सामाजिक और वैश्विक स्तर पर पहचान भी दिलाते हैं। प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। दय दौरान प्रो प्रीति अग्रवाल, प्रो विनीता यादव, प्रो विनीता गुप्ता, डॉ इंद्रा रानी गुप्ता, डॉ रूमा चटर्जी, डॉ माधवी सिंह, डॉ अंजू गोयल, डॉ शालिनी सिंह, डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ निधि गुप्ता, डॉ शमाबी, डॉ सरिता रानी, डॉ विनीता सिंह, डॉ रितु नारंग, शिखा यादव आदि मौजूद रहे।








