फिरोजाबाद। संवैधानिक मूल्यों का अपमान करके राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफआईआर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं शहर अध्यक्ष शफात खान राजू ने संयुक्त रूप से हा कि विगत दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक रैली को संबोधित किया गया था और उनके जाने के बाद भाजपा के सहयोगी लोगों ने मंच का शुद्धिकरण कर संविधान को अपमानित करने का काम किया था। जिसके विरुद्ध राहुल गांधी द्वारा असंवैधानिक कृत्य करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं एफ.आई.आर. लिखे जाने की मांग की गई थी। लेकिन उत्तराखंड सरकार द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ ही एफ.आई.आर. दर्ज कर दी गई, जो खुलेआम संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने वाला है। जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। विरोध मार्च में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव एड., पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, राजवीर सिंह यादव, प्रदीप शर्मा एड, जितेंद्र तिवारी, हाजी नसीर अहमद, शैलेंद्र शुक्ला, मोहित राठौर, शांतिदास शंखवार, अजय यादव, अनिल यादव, धर्मेंद्र यादव, अमन द्विवेदी, लाला रायन गांधी आदि मौजूद रहे।








