फिरोजाबाद। मिशन शक्ति फेस-6 के अंतर्गत बाबा चौराहा महादेव नगर में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की। थाना रामगढ़ की एसआई योगिता ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाएं जा रहे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। किसी भी मुसीबत के वक्त 112, 1076, 1090, 1930 आदि नंबरों पर सम्पर्क कर आपकी हर समस्या का समाधान तुरंत होगा। वहीं साइबर क्राइम के बचने उपायों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी जानकारी साझा न करें।








