-मरीजों को मिलेगी एमडी चिकित्सक की सेवाएं, सदर विधायक ने किया शुभारम्भ
फिरोजाबाद। सेठ छदामीलाल जैन रोटरी नेत्र चिकित्सालय में अब मरीजों को जनरल फिजिशियन की सेवाएं भी मिलेंगी। मंगलवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर इस नई चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया। यहां एमडी चिकित्सक सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।
रोटरी क्लब फिरोजाबाद की ओर से संचालित इस केंद्र में जनरल फिजिशियन की सेवा शुरू होना चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनवरी 1993 में नेत्र चिकित्सालय की शुरुआत हुई थी। इसके बाद यहां डायलिसिस सेंटर, एक्स-रे सेंटर, फिजियोथेरेपी सेंटर और रोटरी रसोई जैसी सेवाएं शुरू की गईं। जनरल फिजिशियन की सेवा इस परिसर में रोटरी क्लब का पांचवां स्थायी प्रकल्प है।
कार्यक्रम में पूर्व गवर्नर लक्ष्मीकांत बंसल, अध्यक्ष ललतेश जैन, पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, क्लब सचिव नमन जैन, देवीचरण अग्रवाल, कल्पना राजौरिया, डॉ. जीके अग्रवाल, डॉ. अमित गोयल, अचिंत जैन, राहुल जैन सिटीजन, एसी अग्रवाल, नरेश अरोरा, नरेश बंसल और संतोष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








